डॉक्टरों ने मासूम के गले से निकाली दुर्लभ गांठ
लखनऊ, जुलाई 31 -- केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने मासूम के गले में मौजूद अत्यंत दुर्लभ गांठ (एसोफैगस सिस्ट) का सफल ऑपरेशन कर नई जिंदगी दी है। दो घंटे चली जटिल सर्जरी के बाद मासूम की गले की रुकावट पूरी तरह दूर हो गई। अब वह बिना किसी परेशानी के सामान्य भोजन कर पा रहा है। अंबेडकर नगर स्थित जैतपुर क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी (6) अभिनव पिछले छह महीनों से गले में गांठ की समस्या से परेशान था। एक महीने से उसे खाना निगलने में भी कठिनाई होने लगी थी। स्थानीय स्तर पर इलाज से राहत नहीं मिलने पर परिजन उसे केजीएमयू लेकर पहुंचे। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर आनंद पांडे ने जांच के दौरान गले के बाईं ओर बड़ी गांठ पाई। सीटी स्कैन में पता चला कि यह खाने की नली (एसोफैगस) से जुड़ी सिस्ट है। जो गले की मुख्य धमनी और नस को भी एक ओर ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.