देहरादून, मई 9 -- देहरादून। ग्राफिक एरा अस्पताल के डॉक्टरों ने गुरुवार को डीप ब्रेन स्टिमुलेशन तकनीक के जरिए एक 71 वर्षीय बुजुर्ग के मस्तिष्क में पेसमेकर लगाकर पार्किंसंस का उपचार किया। मरीज पिछले 10 वर्षों से कंपकंपी, शरीर में जकड़न और चलने-फिरने में असमर्थता से जूझ रहा था। डॉ. पार्था पी. बिष्णु, डॉ. अंकुर कपूर, डॉ. पयोज पांडेय और डॉ. नेहा अग्रवाल की टीम ने जटिल न्यूरोसर्जरी के माध्यम से मस्तिष्क में विद्युत संकेत भेजने वाला पेसमेकर लगाया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और उनके लक्षणों में सुधार देखा गया है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक महानगरों में मिलने वाली यह उन्नत तकनीक अब उत्तराखंड के मरीजों के लिए यहीं उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...