गौरीगंज, दिसम्बर 27 -- गौरीगंज। संवाददाता मुंशीगंज निवासी 61 वर्षीय रामबहादुर की जान डॉक्टरों की तत्परता और समय पर मिले इलाज के चलते बच गई। शुक्रवार की देर रात उन्हें सीने में तेज दर्द, घबराहट और पसीना आने की शिकायत के बाद परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर ईसीजी व अन्य आवश्यक परीक्षण कराए। जिसमें हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें 40 हजार कीमत का इंजेक्शन लगाया गया। जिससे उनकी जान बच गई। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. पीताम्बर कनौजिया ने बताया कि बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे मुंशीगंज निवासी 61 वर्षीय राम बहादुर को परिजनों द्वारा गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए तत्काल उपचार शुरू किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.