बरेली, अप्रैल 13 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से रविवार को आईएमए फुटबॉल लीग-2026 का आयोजन डोहरा रोड स्थित फार्म हाउस में किया गया। इस लीग में कुल 12 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 6 पुरुष टीमें, 2 महिला टीमें और चार किड्स टीमें शामिल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर और आईएमए उत्तर प्रदेश स्टेट प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. रविश अग्रवाल ने कबूतर उड़ाकर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. कामेंद्र सिंह, डॉ. अमीद मुराद, डॉ. आरके सिंह समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि फुटबॉल लीग के जरिये लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- रॉयल वुड क्लब के साथ आईएमए वार्षिक खेल दिवस का हुआ शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...