हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्किल सेंटर में एम्स नई दिल्ली की तरफ से संचालित ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। गुरुवार को हुए प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना और स्थानीय चिकित्सकों की दक्षता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के तहत इमरजेंसी मेडिसिन विभाग एवं जेपीएनएटीसी एम्स नई दिल्ली के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट और ट्रॉमा प्रबंधन की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कुल 24 चिकित्सकों ने भाग लिया। दूसरे दिन बाइट्स एंड स्टग्सिं, बर्न्स, डूबने की स्थिति, इलेक्ट्रोक्यूशन, हाइपोथर्मिया, हीट स्ट्रोक तथा ट्रॉमा में एबीसी एप्रोच, रक्तस्राव नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में घायल को सुरक्षित निकालने की तकनीक पर विशेष अभ्यास करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.