डॉक्टरों ने तंबाकू मुक्त पीढ़ी रैली से जागरूक किया
पटना, मई 24 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), बिहार की पहल पर रविवार को विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह 24 से 31 मई तक शुरू हुआ। इसके तहत आईएमए से जुड़े राज्य के प्रमुख चिकित्सकों ने गांधी मैदान स्थित आईएमए भवन से जेपी गोलंबर तक तंबाकू मुक्त पीढ़ी रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं गुटखा सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त बिहार के निर्माण का संदेश देना था। रैली से लोगों को तंबाकू छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का मुख्य उद्देश्य जनसंचार, तंबाकू संबंधित लेख का प्रकाशन, युवा सशक्तीकरण सेमिनार, सामुदायिक सहभागिता, डिजिटल सहभागिता, नु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.