प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज दहिलामऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कैंसर जागरूकता पर कार्यक्रम हुआ। इसमें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कैंसर के प्रति जागरूक किया। उधर, राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के डेंटल विभाग में डॉ. सिद्धार्थ सिंह की टीम ने आने वाले मरीजों की काउंसिलिंग करते हुए उनको तम्बाकू और कैंसर के प्रति सावधान रहने की जरुरत बताई। साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज में डॉ. रेखा पांडेय एवं डॉ. दीपिका केसरवानी की टीम ने उपस्थित छात्राओं को कैंसर से बचने के उपाय के बारे में बताया। आयोजन अमित शर्मा एवं सुजश शुक्ला की ओर से किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.