डॉक्टरों ने किया सुरक्षित मातृत्व और आधुनिक उपचार पर मंथन
धनबाद, मई 18 -- धनबाद सोसायटी ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी के गोल्डेन जुबली वर्ष पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शनिवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन में देशभर के करीब 300 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने सुरक्षित मातृत्व, प्रसव संबंधी जटिलताओं और आधुनिक उपचार तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और चिकित्सकों को नई चिकित्सा तकनीकों से अवगत कराना रहा। सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत गर्भसंस्कार से हुई। इसके बाद आयोजित वैज्ञानिक सत्रों में एफओजीएसआई की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ माधुरी पटेल ने गर्भावस्था में मधुमेह विषय पर डॉ सीसी हजरा ओरेशन दिया। वहीं एफओजीएसआई अध्यक्ष डॉ भास्कर पाल ने एंडोमेट्रियोसिस विषय पर डॉ लीना प्रिया ओरेशन दिया। इसके अलावा कैंसर स्क्रीनिंग, हाई रिस्क प्रेग्नेंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.