डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध ओपीडी में किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन
उरई, मई 25 -- उरई। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों के समर्थन में सोमवार को मेडिकल कॉलेज जालौन के रेजिडेंट डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने ओपीडी सेवाओं के दौरान काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।यह विरोध प्रदर्शन मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स के समर्थन में एवं डॉक्टरों की सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण की मांग को लेकर किया गया।रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि चिकित्सक दिन-रात कठिन परिस्थितियों में मरीजों की सेवा करते हैं, लेकिन लगातार डॉक्टरों के साथ हो रही हिंसा, अभद्रता एवं धमकियों की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। ऐसी घटनाएं न केवल चिकित्सा व्यवस्था को प्रभावित करती हैं बल्कि डॉक्टरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.