आजमगढ़, सितम्बर 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में तैनात डॉक्टरों को गवाही देने के लिए अब कोर्ट और गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा। सीएमओ कार्यालय से डॉक्टर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही देंगे। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में ई-कोर्ट प्रोजेक्टर तैयार किया गया है। आईडी और पासवर्ड के जरिए ऑनलाइन गवाही होगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग का उपयोग सीएमओ कार्यालय वीडियो कांफ्रेंसिंग और अपराधिक प्रकरणों में ई-समय सेवा के माध्यम से जुड़ गया है। इसके लिए ई-कोर्ट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जल्द ही डॉक्टर कोर्ट जाने के बजाए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जज के सामने पेश होंगे। जनपद में तैनात तीन से चार डॉक्टरों को रोजाना बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट जाना पड़ता है। इसके साथ ही डॉक्टरों को आपराधिक मामले में गवाही के लिए गैर जनपद भी जाना पड़ता है। अब इस समस्या से निजात मिल ...