प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री से 17 मई को प्रयागराज में आयोजित होने वाले आईएमए के प्रादेशिक चिकित्सा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अनुरोध किया। साथ ही पदाधिकारियों ने अस्पतालों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में बताया कि 50 बेड की क्षमता से कम वाले वाले अस्पतालों में अनावश्यक प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके तहत अग्निशमन और प्रदूषण नियंत्रण की एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। आयुष्मान योजना के तहत उपचारित मरीजों के मद में खर्च धनराशि का भुगतान एक से डेढ़ माह के बीच सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों के पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.