डॉक्टरों के पैनल ने किया कैदी के शव का पोस्टमार्टम
हल्द्वानी, मई 18 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। सितारगंज सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की मौत के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।देहरादून के सहसपुर निवासी मेहताब को दुष्कर्म व हत्या के आरोप में कोर्ट ने सजा सुनाई थी। उसे सेंट्रल जेल सितारगंज भेजा गया था। नौ मई को पेट दर्द की शिकायत के बाद मेहताब को एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट नहीं होने की वजह से रविवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। सोमवार को पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव सितारगंज जेल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.