अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टरों के आवास में अचानक बिजली फॉल्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के दौरान आवासों के बाहर गुजर रहे बिजली के तार आपस में उलझ गए, जिससे जोरदार स्पार्किंग हुई और अर्थ के तार में करंट दौड़ गया। इसके चलते कुछ घरों में लगे पंखे, कूलर, ट्यूबलाइट समेत अन्य विद्युत उपकरण फुंक गए। मंगलवार देर शाम हुए हादसे के दौरान तेज आवाज और चिंगारियां निकलने से आवासों में रह रहे डॉक्टर और उनके परिजन दहशत में आग गए। सभी तुरंत घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन उपकरणों के नुकसान से नाराजगी देखी गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त तारों को ठीक कराया। रात तक मरम्मत का कार्य चलता रहा, जिसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.