समस्तीपुर, सितम्बर 27 -- समस्तीपुर, हिटी। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण शनिवार को दूसरे दिन सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप रही। इसके चलते इलाज कराने आए सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी सेवा को बहाल रखा गया है, जहां केवल गंभीर और आपातकालीन मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है। सुबह आठ बजे से ही अस्पताल परिसर में मरीजों का जुटना शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डॉक्टरों की हड़ताल के तीसरे दिन सरकारी इलाज की सांसें अटकींडॉक्टरों का आंदोलन दोपहर 12 बजे तक दर्जनों मरीज इलाज की उम्मीद में पहुंचे, लेकिन ओपीडी बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए लोगों की फजीहत सबसे ज्यादा हुई। उजियारपुर के धमुआ चौक से लगभग 12 किलोमीटर की दू...