गुड़गांव, दिसम्बर 12 -- गुरुग्राम। चार दिनों तक चली डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को शहर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में 2400 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में परामर्श लिया। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने गुरुवार देर रात अपना आंदोलन वापस ले लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही अस्पतालों में सामान्य कामकाज शुरू हो गया। सीएमओ डॉ. अलका ने बताया कि सभी विभाग पहले की तरह सुचारू रूप से चलने लगे। गुरुवार रात से ही डॉक्टर ड्यूटी पर लौटने लगे थे। वायरल मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। बता दें कि पिछले चार दिन स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। डॉक्टरों की अनुपस्थिति में न तो नियमित इलाज ठीक से हो सका और न ही सर्जरी हुई। मेडिसिन ओपीडी में रोज लंबी कतार लगती रहीं, जबकि कई मरीजों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.