डॉक्टरों की रिटायरमेंट आयु घटी, छात्राओं को फ्री सेनेटरी नैपकिन, लागू होगी G-राम-G योजना; झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े 53 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस प्रशासन, ग्रामीण विकास, सड़क एवं आधारभूत संरचना समेत कई क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। कैबिनेट के बड़े फैसलों में राज्य में केंद्र सरकार की VB-जी राम जी योजना को लागू करने को मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा राज्य में 100 नए 'CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' बनाने और सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को फ्री सेनेटरी नैपकिन बांटने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही सरकार ने डॉक्टरों की रिटायरमेंट की आयु को भी घटाकर 65 साल कर दिया है।MGM कॉलेज में बढ़ेंगी MBBS सीटों की संख्या कैबिनेट ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.