लखनऊ, फरवरी 21 -- हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के लिए एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती से संबंधित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों ने तलब की है। जिलाधिकारी व नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक की तरफ से रिपोर्ट मांगी गई है। लखनऊ में 108 हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर हैं। इनमें डॉक्टरों के करीब 55 पद खाली है। संविदा पर एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए बीती सात जनवरी में सीएमओ ऑफिस में वॉक इन इंटरव्यू हुआ था। 55 पद के सापेक्ष 350 डॉक्टर इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इंटरव्यू की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। जो शाम सात बजे तक चली। आठ घंटे में कमेटी ने 350 डॉक्टरों का इंटरव्यू लिए गए थे। हिन्दुस्तान ने एक मिनट 40 सेकंड में प्रत्येक डॉक्टर के इंटरव्यू के मामले को उठाया। इसके बाद जिलाधिकारी और एनएचएम निदेशक ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। इससे सीएमओ कार्यालय में खलबली मच गई है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.