मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति पर स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगा दी है। इस बारे में स्वास्थ्य सचिव के. रवि ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है।पत्र में उन्होंने कहा है कि शिकायत मिली है कई सिविल सर्जन खुद से ही डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति कर रहे हैं, यह विभाग के निर्देशों का उल्लंघन है। बिना विभाग के निर्देश के डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति कर देने से कई परेशानियां पैदा हो रही हैं। कई बार कोर्ट में भी मामला चला जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिया है कि बिना विभाग की स्वीकृति के डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति नहीं की जाए। अगर कोई विशेष परिस्थिति है तो विभाग के आदेश के बाद ही कोई कदम उठाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...