अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अलीगढ़ शाखा की नई कार्यकारिणी ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जीटी रोड स्थित होटल में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में संगठनात्मक एकता के संदेश के बीच चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और समाज सेवा को नई दिशा देने की घोषणा भी की गई। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना से हुआ। मंच पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा त्यागी सिंह ने किया। आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी स्टेट के संरक्षक डॉ. शरद कुमार अग्रवाल ने शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय ने अध्यक्ष, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने सचिव और डॉ. म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.