प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देश पर रविवार को अयोध्या के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। टीम ने शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य में उपलब्ध सभी सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने 15 बिंदुओं के आधार पर सुविधाओं की जांच की। सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने टीम को स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध दवाओं, मरीजों की सुविधाओं और जांच उपकरणों की जानकारी दी। टीम ने ओडीके एप के माध्यम से डाटा फीड करने के बारे में बताया। सोमवार को टीम के निरीक्षण का अंतिम दिन है। इस क्रम में शासन की ओर से नामित डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बेली अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डायलिसिस यूनिट, सभी वार्ड, आईसीयू, पीकू वार्ड, इमरजेंसी और जांच मशीनों की स्थिति का जायजा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.