गोपालगंज, अगस्त 29 -- गोपालगंज। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में शौचालय की टंकी में शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से हुई एक ठेकेदार समेत चार मजदूरों की मौत के बाद पुलिस की टीम शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। जहां तीन डॉक्टरों की टीम ने चारों शव का पोस्टमार्टम किया। अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम में डॉ. कैप्टन एसके झा, डॉ. रामउग्रह प्रसाद और डॉ. नीरज चतुर्वेदी शामिल थे। शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- गोपालगंज में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में एक-एक कर उतरे 4 मजदूरों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...