डॉक्टरों की गुहार, दोपहर दो बजे तक न काटें अस्पताल की बिजली
मुरादाबाद, मई 29 -- शहर में जगह-जगह पर फॉल्ट और फिर इसे ठीक करने के लिए शटडाउन (बिजली काटे जाने) की वजह से लोगों की बढ़ रही परेशानी के बीच मंडलीय जिला अस्पताल प्रशासन ने बिजली विभाग से दोपहर दो बजे तक शटडाउन नहीं लिए जाने की गुहार लगाई गई है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय की ओर से बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा गया है। जिसमें अनुरोध किया गया है कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ऐसा कोई शटडाउन नहीं लिया जाए जिसके चलते अस्पताल की बिजली बाधित हो क्योंकि, उस समय ओपीडी का समय होता है जिसकी वजह से मरीजों की जांच और इलाज से संबंधित अव्यवस्थाएं पैदा हो जाती हैं। सीएमएस ने कहा कि किसी समय बिजली चली जाने को लेकर अस्पताल में जेनरेटर आदि का पूरा बैकअप है, लेकिन, ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज आने से जांच आदि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.