देहरादून, मई 3 -- प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के संगठन ''एसोसिएशन ऑफ गवर्नमेंट मेडिकल फैकल्टी'' का शनिवार को दून मेडिकल कॉलेज परिसर में औपचारिक गठन हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टरों को दो टूक नसीहत दी। कहा कि वे अपने पवित्र पेशे की मर्यादा बनाए रखें और आपसी रस्साकसी में न उलझें।
मंत्री की सलाह मंत्री उनियाल ने कड़े लहजे में कहा, लड़ाई घर के अंदर करो, लेकिन अगर बाहर खुराफात की तो मैं छोड़ने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें सार्वजनिक करना विभाग की छवि खराब करता है। उन्होंने जोर दिया कि जब डॉक्टर एक आवाज में बात करते हैं, तभी काम होता है, गुटबाजी से सिर्फ नुकसान होता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अस्पताल का परसेप्शन अच्छा होना चाहिए। ट्रेनिंग के बाद डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.