नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा। जिले की होम्योपैथी डिस्पेंसरियों में डॉक्टरों की कमी से जूझ रही। इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 डिस्पेंसरियों पर महज तीन डॉक्टर ही कार्यरत हैं। डॉक्टरों की कमी से एक डिस्पेंसरी पर डॉक्टर दो दिन ही जा पाता है, ताकि सभी डिस्पेंसरियों पर किसी न किसी दिन डॉक्टर मरीजों को परामर्श दे। कई ऐसे डिस्पेंसरी भी हैं, जहां ओपीडी नहीं हो पा रही हैं। ऐसे डिस्पेंसरी जेवर में हैं। नोएडा से यहां की दूरी 50 किलोमीटर से अधिक है। यहां डॉक्टर भी नहीं जाना चाहते, क्योंकि उन्हें यात्रा भत्ता नहीं मिलता। तीन महीने पहले होम्योपैथी विभाग में छह डॉक्टर थे। अब डॉक्टरों की संख्या और भी कम हो गई है, जबकि विभाग ने शासन से डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...