पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया पूर्व, संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के एपीएचसी रानीपतरा में भवन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि यहां आने वाले मरीजों को मजबूरी में शहर के निजी अस्पतालों या जीएमसीएच का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में छह डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल एक ही डॉक्टर कार्यरत हैं। वहीं तीन आयुष चिकित्सकों के स्थान पर मात्र एक चिकित्सक सेवा दे रहे हैं। लैब की व्यवस्था होने के बावजूद लैब टेक्निशियन की नियुक्ति नहीं होने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। इसके अलावा दस एएनएम के स्थान पर सिर्फ चार एएनएम ही पूरे क्षेत्र के मरीजों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यहां प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध है और ...