बांका, फरवरी 7 -- अमरपुर, निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधा के लिए बने रेफरल अस्पताल में संसाधनों की कमी के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लाखों लोगों की स्वास्थ्य जरूरतों का प्रमुख केंद्र अमरपुर रेफरल अस्पताल इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रहा है। अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी, विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव, आधुनिक जांच सुविधाओं की अनुपलब्धता और जर्जर भवन में इलाज जैसी समस्याओं ने यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी मरीजों को इलाज के नाम पर बाहर रेफर कर दिया जा रहा है। रेफरल अस्पताल में स्वीकृत पदों के अनुसार पर्याप्त संख्या में एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। कई पद वर्षों से खाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.