डॉक्टरों की कमी, 207 में 88 ने दिया योगदान
देवघर, अगस्त 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जिलों से 207 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति देवघर में की गई है। हालांकि मेले के दूसरे दिन तक केवल 88 डॉक्टरों ने ही योगदान दिया है। बड़ी संख्या में डॉक्टरों के योगदान नहीं देने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्त सभी डॉक्टरों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी उन्हें फोन कर शीघ्र योगदान देने का अनुरोध कर रहे हैं, ताकि मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन प्रभावित न हो। बावजूद कई चिकित्सकों ने अब तक योगदान नहीं दिया है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने दिव्यांग श्रद्धालु को कराया सुगम जलार्पण श्रावणी मेला में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु बाबा वैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.