हरिद्वार, अप्रैल 18 -- जिला अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाक, कान और गले (ईएनटी) के विशेषज्ञ डॉक्टर आरवी सिंह के विभागीय कार्य से अस्पताल से बाहर होने के कारण 70 मरीज बिना उपचार के ही लौट गए। सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज से आए मरीजों को हुई, जिससे उनमें नाराजगी भी देखी गई। वहीं, दूसरी ओर मेला अस्पताल में भी स्थिति कुछ अलग नहीं रही। यहां मनोरोग चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन तिवारी के अनुपस्थित रहने के कारण लगभग 30 मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि दोनों ही डॉक्टर विभागीय कार्य से बाहर गए हुए थे, जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हुई। यह भी पढ़ें- दो जनरल फिजिशियन अवकाश पर, अस्पताल में मरीजों की बढ़ी परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.