डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा के खिलाफ उठी आवाज
पूर्णिया, अगस्त 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। द फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलाजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया फॉगसी के आह्वान पर जिले में अभया डे का आयोजन किया गया। ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलाजिकल सोसायटी पूर्णिया की अध्यक्ष डॉ. विभा झा और सचिव डॉ. अनुराधा सिन्हा के कुशल नेतृत्व में पूर्णिया के चिकित्सकों ने इस अभियान में भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक युवा महिला चिकित्सक के साथ हुई कथित यौन हिंसा और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया था। इस दर्दनाक घटना ने यह कठोर प्रश्न हमारे सामने रखा कि यदि समाज को जीवन देने वाले चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ही अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित नहीं हैं, तो यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.