डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
बागेश्वर, जून 30 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले से एक साथ आठ चिकित्सकों और सात स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही मांग की कि नए चिकित्सकों और नर्सों की तैनाती होने तक स्थानांतरित कर्मियों को कार्यमुक्त न किया जाए। सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने आरोप लगाया कि लगातार पहाड़ी जिलों से डॉक्टरों और नर्सों के तबादले किए जा रहे हैं, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। यह भी पढ़ें- पुरोला उपजिला अस्पताल से विशेषज्ञ डॉक्टर के अन्यत्र स्थानांतरण को लेकर स्थानीय जनता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.