नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- IPS Anil Kumar Success Story : यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस डॉ. अनिल कुमार फिर चर्चा में हैं। आजमगढ़ के एसएसपी अनिल कुमार ने उन दो मासूम बच्चियों को गोद लेने का ऐलान किया है जो शंभूपुर गोलीबारी कांड के बाद अनाथ हो गई हैं। इसके अलावा डॉ. कुमार ने कहा है कि वह बच्चियों के लिए अपनी एक महीने की सैलरी उनकी एफडी के तौर पर करवाएंगे। उनकी इस पहल पर आजमगढ़ पुलिस के कर्मियों ने भी एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है। आजमगढ़ में अरविंद सिंह नाम के शख्स ने अपनी पत्नी व बेटे और घर में पूजा कराने आए दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस ने अरविंद को ढेर कर दिया। इस पूरी घटना के बाद आरोपी की दो मासूम बेटियां अनाथ हो गईं। इनमें से एक सिर्फ 11 महीने की है और दूसरी की उम्र 11 साल है।सरकारी स्क...