नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- देश में साइबर ठगी के शिकार होने वालों में पढ़े-लिखे और अनुभवी पेशेवर (प्रोफेशनल) भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। इससे यह बात सामने आती है कि साइबर ठगी का शिकार होना सिर्फ लापरवाही, पैसों की कम जानकारी या लालच की वजह से नहीं होता। पढ़े-लिखे और डिजिटल जानकारी रखने वाले लोग भी ठगों के जाल में फंस रहे हैं। आईआईटी मद्रास के मंगलवार को जारी नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। अध्ययन में पाया गया कि डिजिटल तकनीक की अच्छी जानकारी होना भी साइबर ठगी से पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे रहा। साइबर ठगी के शिकार लोगों में आईटी प्रोफेशनल, बैंक कर्मचारी, डॉक्टर, मैनेजमेंट और फाइनेंस से जुड़े प्रोफेशनल, सरकारी क्षेत्र के अधिकारी और साइबर सिक्योरिटी की सर्टिफिकेट रखने वाले लोग भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- इन लोगों को खास तौर पर निशाना ब...