आदित्यपुर, अप्रैल 12 -- गम्हरिया। आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी डैम में लगातार डूब कर मर जाने की घटना को झामुमो आदित्यपुर नगर कमेटी ने गंभीरता से लिया है। नगर कमेटी के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में झामुमो के पदाधिकारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंप कर उक्त खतरनाक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि आसंगी स्थित खरकई नदी के चेक डैम में सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने के कारण दो दिन पूर्व सेंट्रल पब्लिक स्कूल के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इससे पूर्व भी कई घटनाएं घट चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से आसंगी चेक डैम को खतरनाक क्षेत्र घोषित करने की मांग करते हुए सूचना पट लगाने एवं चेक डैम के किनारे गार्डवाल निर्माण कराने की मांग की है। जिससे इस तरह की घटना पर अंकुश लग सके। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव अमृत महतो, प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.