डैम स्ट्राइकर्स बना महिला क्रिकेट लीग का चैंपियन
कानपुर, जून 19 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित महिला क्रिकेट लीग का खिताब डैम स्ट्राइकर्स ने अपने नाम कर लिया। गंगाबैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में डैम स्ट्राइकर्स ने अवि एकादश को 16 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम की जीत में निशा की अर्धशतकीय पारी और सौम्या की शानदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। समापन समारोह में कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की अंजलि विश्वकर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार तृप्ति सिंह और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार सौम्या पाल को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.