पाकुड़, मई 11 -- लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के नवाडीह चेक डैम से सोमवार को पुलिस ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान थाना क्षेत्र के ही जितालपुर गांव निवासी सीताराम पहाड़िया के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राजघटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार सीताराम पहाड़िया विगत शनिवार को अपने घर से नवाडीह गांव स्थित एक रिश्तेदार के यहां भोज खाने के लिए निकला था। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। सोमवार को ग्रामीणों ने नवाडीह चेक डैम में एक शव को तैरता देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त हुई। ​मृतक के पुत्र दुर्गा पहाड़िया ने बताया कि उनके पिता शनिवार से ही घर से बाहर थे। यह भी पढ़ें- लापता युवक का शव तालाब में उतराता मिला, बेटे ने...