आदित्यपुर, मार्च 26 -- चांडिल। भाजपा नेता साहेब सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रशासनिक लापरवाही एवं जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैया के कारण चांडिल डैम रोड की हालत बदतर हो चुकी है। चांडिल डैम रोड से होकर पर्यटक चांडिल डैम पहुंचते है। सड़क पर बहता नाली का गंदा पानी, जर्जर झूलते तार एवं आवारा पशुओं की चहलकदमी सड़क की पहचान बन चुकी है। स्ट्रीट लाइट नहीं रहने के कारण सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। लोग दुकान लाइट के भरोसे आवागमन करने को मजबूर हैं। डैम रोड पर ही अनुमंडल अस्पताल, अनुमंडल कार्यालय, कई स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय, आईटीआई, डैम आईबी स्थित है। अनुमंडल बने 23 साल हो गए, बावजूद चांडिल रोड में आज भी अंधेरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.