चतरा, जून 1 -- इटखोरी प्रतिनिधि इटखोरी के बक्शा डैम के पानी मे रविवार सुबह प्रतिबंधित मवेशी का तैरता सिर मिलने से मामला थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। एक विशेष समुदाय के लोग घटना के विरोध मे सड़क पर उतर गये और इसमें शामिल लोगों की गिरफ़्तारी की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने डीएसपी सुनील सिंह व सीओ सविता सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए महज दो से तीन घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिससे मामला तूल पकड़ने से बच गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के टोनाटांड़ पंचायत के पृथ्वीपुर गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम व मोहम्मद इकराम के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने कुबूल किया है कि त्योहार के मौके पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी दी गई थी। कुर्बानी की बात ग...