हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 12 -- यूपी के प्रतापगढ़ में बकुलाही नदी में औवार गांव के पास बने डैम में नहाने के दौरान रील बनाते समय चिलबिला के व्यापारी का बेटा और उसका एक दोस्त डूबने लगा। दोस्त को तो अन्य साथियों ने बचा लिया लेकिन व्यापारी का बेटा डूब गया। स्थानीय गोताखोर नदी में उतरे लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम तक प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम के आने का इंतजार होता रहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला निवासी शीतला प्रसाद वैश्य की समोसे की दुकान है। उनके 24 वर्षीय इकलौता बेटा अनिकेत घर के पास ही किराने की दुकान चलाता था। वह शनिवार शाम चार अन्य दोस्तों के साथ देहात कोतवाली के औवार गांव में बकुलाही नदी के पास बने डैम पर पहुंच गया। सभी दोस्त डैम की दीवार से गिरते पानी में नहाते हुए रील बनाने लगे। अचानक अनिकेत और उसका दोस्त अभिषे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.