रामपुर, सितम्बर 23 -- भाखड़ा डैम के बांध को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित करने की कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को नदी के अत्यधिक दबाव में अस्थाई तटबंध (काफर डैम) टूटने के बाद विभाग ने सबसे पहले नदी की धारा को नियंत्रित करने और पानी के बहाव को मुख्य बांध से दूर मोड़ने की दिशा में काम शुरू किया है। विभागीय कर्मचारी और मशीनरी मौके पर लगाकर दोबारा अस्थाई तटबंध खड़ा करने की तैयारी में जुटे हैं। अधिशासी अभियंता सिंचाई नवीन कुमार का कहना है कि विभाग की प्राथमिकता फिलहाल नदी के तेज बहाव को रोकना है, ताकि पानी सीधे क्षतिग्रस्त हिस्से तक न पहुंचे। इसके लिए काफर डैम को पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत बनाने की कवायद की जा रही है। नदी की धारा और पानी के दबाव को देखते हुए तटबंध के कमजोर हिस्सों को चिह्नित कर वहां मिट्टी, पत्थर...