बक्सर, मार्च 30 -- पेज तीन के लिए ------ ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के कांट गांव के समीप सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित डैम को तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को लघु सिंचाई विभाग के जेई द्वारा स्थल पर पहुंचकर इसकी जांच की गई। बताया जाता है कि कई साल से यह डैम न केवल किसानों के सिंचाई के लिए वरदान साबित होता था बल्कि पशु पक्षियों के लिए भी काफी मददगार साबित होता था। लेकिन यह अब मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है। इस मामले में प्रगतिशील किसान शैलेश कुमार ओझा द्वारा डीएम के यहां की गई शिकायत के बाद लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता ज्ञान रंजन द्वारा स्थल का दौरा कर आरोपों की गहन रूप से जांच की गई। उन्होंने माना कि कि डैम को सोची-समझी साजिश के तहत तोड़ा गया है। अभियंता को स्थानीय किसानों ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.