डैमेज ट्रांसफार्मरों के साथ दिए जाएंगे फ्यूज सेट
फतेहपुर, अगस्त 20 -- फतेहपुर। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों को बार-बार जलने और ओवरलोडिंग के कारण होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सुरक्षा के द्रष्टिगत कवायद शुरू कर दी है। अब बिजली वर्कशॉप से डैमेज ट्रांसफार्मर को बनाने के बाद साइड पर पहुंचाए जाने के साथ फ्यूज सेट दिया जाएगा। इसके साथ ही विभाग ने नए पीटीडब्ल्यू (निजी नलकूप) कनेक्शनों पर भी फ्यूज सेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। अब साइड पर जाने वाले ट्रांसफार्मरों को होने वाले नुकसान से बचाए जाने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। जिसके चलते वर्कशाप से बनकर निकलने वाले ट्रांसफार्मरों के साथ ही फ्यूज सेट भी प्रदान किए जा रहे हैं, विभागीय अफसरों का मानना है कि इसके लगने के बाद ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं में काफी हद तक कमी आ सकेगी। जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.