डैफोडिल स्कूल में प्रतिभावान छात्र छात्राएं हुईं सम्मानित
काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर। सैनिक कॉलोनी स्थित श्री अरविंद सोसायटी के केंद्र में शनिवार को गुरु मां के जन्मदिन पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बाबा सुभाग सिंह द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में रेलवे प्राथमिक विद्यालय डैफोडिल स्कूल के प्रतिभावान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य संगीता गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया। यहां सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी, क्रिकेट कोच शैलेश कुमार सिंह, कैलाश मनराल, निर्मला मनराल, रवि साहनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.