चंदौली, मार्च 6 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा और चहनियां विकास खंड अंतर्गत तीन सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत पर करीब पौने चौदह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसमें सकलडीहा और डैना मनियारपुर, ताजपुर गांव के माथापर और चहनियां के मुहम्मदपुर तिरगांवां गांव की सड़क बनाई जाएगी।इन सड़कों की हालत लंबे समय से खराब थी। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने याचिका सीमित की बैठक में रखा था। इसके बाद समिति की बैठक में तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं पर कुल 13 करोड़, 73 लाख खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब साढ़े छह किमी है।सकलडीहा विकासखंड के डैना से मनियारपुर तक करीब 1800 मीटर मार्ग कच्ची मिट्टी की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.