डैनकुंड ट्रेकिंग अभियान को किया रवाना
देहरादून, अगस्त 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय सेना की 'गोल्डन की डिवीजन' के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीसीओ) मेजर जनरल अमरेश गुंजन ने शनिवार को क्लेमेंट टाउन से डैनकुंड ट्रेकिंग अभियान-2026 को अभियान ध्वज प्रदान कर औपचारिक रूप से रवाना किया। 'हर काम देश के नाम' के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस अभियान में 15 सदस्यीय सैन्य दल भाग ले रहा है, जिसका नेतृत्व कैप्टन प्रतीक जाधव कर रहे हैं।यह साहसिक ट्रेकिंग अभियान 03 से 19 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दुर्गम और चुनौतीपूर्ण पर्वतीय क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। लगभग 152 किलोमीटर लंबा यह मार्ग डलहौजी, खज्जियार, जोत पास, डैनकुंड टॉप, कालाटॉप, चमेरा डैम और सलूनी जैसे क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। अभियान के दौरान सैन्य दल केंद्रीय विद्यालय बनीखेत, डलहौजी पब्लिक स्कूल और जवाहर नवोदय विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.