गोरखपुर, नवम्बर 11 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। मदन मोहन मालवीय नगर रानीडीहा में मंगलवार को वार्षिक डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा पार्षद राजा यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबले में खोराबार स्पोर्टिंग क्लब ने मानबेला स्पोर्टिंग टीम को 4-1 से हराया। पार्षद ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 'खेलो इंडिया' के तहत युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आयोजन की सफलता पर जाकिर हुसैन व शमशाद अली को धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.