मुंगेर, मई 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर के वलीपुर मैदान में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट वलीपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला गुरुवार की देर रात तक रोमांच, उत्साह और खेल भावना से सराबोर रहा। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच खेले गए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में ब्लैक कमांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड बुल टीम को हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल मुकाबला मैच के दौरान मैदान में चौके-छक्कों की बारिश होती रही और दर्शकों का उत्साह देर रात तक चरम पर बना रहा। फाइनल मुकाबले में ब्लैक कमांडो के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन किया। टीम की सधी हुई रणनीति और बेहतरीन फील्डिंग के आगे रेड बुल टीम दबाव में दिखी। जैसे ही अंतिम विकेट गिरा, मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। विजेता टीम को ला...