डे नाइट क्रिकेट मैच कोतवाली पुलिस ने जीता
हाथरस, मई 12 -- सहपऊ। क्षेत्र के गांव मकनपुर स्थित जॉर्डन स्टेडियम में रविवार की रात एक रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच मकनपुर टीम और थाना सहपऊ टीम के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर पहुंचे। पुलिस टीम के कप्तान एवं थाना इंचार्ज मयंक चौधरी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मकनपुर टीम ने निर्धारित आठ ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने तेज रन गति से खेलते हुए कई आकर्षक शॉट लगाए और विपक्षी टीम को 93 रनों का लक्ष्य दिया। मकनपुर टीम की ओर से बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया, जिससे मुकाबला काफी रोचक बन गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.