कानपुर, मई 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध आरवीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित प्रथम संदेश फाउंडेशन अंडर-19 टी-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता जून माह के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले राहुल सप्रू मैदान पर टी-20 प्रारूप में दिन और रात्रि दोनों सत्रों में खेले जाएंगे।आयोजन सचिव अजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी आवेदन फॉर्म 29 मई तक प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। फॉर्म राम स्पोर्ट्स जरीब चौकी, केसीए कार्यालय व राहुल सप्रू स्टेडियम से उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म जमा करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयोजन सचिव अजीत सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...