बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ठगो के बुने गये जाल में एक आभूषण दुकानदार फंस गया और 150 रुपये की लालच में नकद 20 हजार रुपया, एटीएम कार्ड, दुकान की चाबी व जरूरी कागजात गंवा बैठा। पीड़ित चांदनी चौक के दुकानदार राकेश कुमार ने सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुकानदार ने बताया कि देर शाम को दुकान बंद कर बाइक से घर जाने वाले थे। तभी ,एक युवक आया और कहा कि शटर के समीप डेढ़ सौ रुपया गिरा हुआ है। युवक की बात पर बाइक को खड़ाकर रुपया उठाकर गिनने लगे। इसी बीच युवक ने डिक्की का ताला तोड़कर बैग लेकर भाग निकला। घर आने पर देखा तो डिक्की से बैग गायब था, जिसमें 20 हजार नकद, एटीएम व अन्य सामान था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...