वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी/रामनगर, हिटी। पड़ाव-टेंगरा मोड़ फोरलेन बनने के डेढ़ वर्ष बाद ही बदहाल हो गया। टेंगरा मोड़ के पास कई गड्ढे सड़क निर्माण घटिया होने का सबूत पेश करते हैं। फ्लाईओवर का सर्विस लेन खतरों से भरा है। हिचकोले खाते वाहन कब पलट जाएंगे-कोई नहीं जानता है। इस पर धूल उड़ने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों की सेहत पर बुरा असर डालती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में फोरलेन पर हादसे बढ़ जाते हैं। पीडब्लूडी अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। यह रास्ता पड़ाव से रामनगर होते हुए टेंगरा मोड़ तक जाता है। यह भी पढ़ें- लहरतारा-मोहनसराय सिक्स लेन का काम लगभग पूरा हो चुका है। स्ट्रीट लाइटें भी लग गई हैं। दीगर है कि कनेक्शन न होने से रास्ते पर अंधेरा रहता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले सात किलोमीटर लंबे मार्ग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.